फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बुनकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पडऱी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी एक अधेड़ बृहस्पतिवार की दोपहर काम करते समय करंट लगने से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुनकर के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के माधोपुर निवासी 55 वर्षीय कृपाशंकर पुत्र रगड़ दोपहर में घर में टपटेड की बुनाई कर रहे थे। इस दौरान दीवार में करंट उतरने से वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने पर उनकी चीख सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह उनको करंट से अलग कर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत घोषित करने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन निजी अस्पताल ले जाना चाह रहे थे। लोगों ने समझाया कि मौत हो चुकी है। ऐसे में निजी अस्पताल ले जाने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद परिजन माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें