जमालपुर। प्रधानमंत्री के सात वर्ष के गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण होने की खुशी में चुनार विधायक अनुराग सिंह बुधवार को जमालपुर मंडल का भ्रमण किया। पिडखिर व जलालपुर गांव पहुंचकर लोगों से वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। उन्होने कहा वैक्सीन को लेकर मन में किसी प्रकार का भ्रम न पालें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। विधायक ने कहा कि कोरोना से सुरक्षा का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। शत-प्रतिशत बैक्सीन लगवाकर ही हम देश से पोलियो की तरह इस महामारी से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विधायक ने ग्रामीणों में आयुष काढा का वितरण किया। इस दौरान कुछ लोगों के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिवार में शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान जमालपुर मंडल अध्यक्ष नरसिह चौहान, महामंत्री जोशी पटेल, धीरज सिंह, डा. विजय सिंह, चंद्रशेखर, दिनेश सिंह, नवीन पांडेय, भरत विश्वकर्मा व सुदामा पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।