फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीले परिधान में वाग्देवी की आराधना कर वसंत का किया स्वागत

विज्ञापन
कछवां ​स्थित राम-जानकी मंदिर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। वसंत पंचमी पर्व पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थाओं में मां सरस्वती का पूजन व उनकी आराधना की गई। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। हवन पूजन के साथ ही पीले रंग के परिधान में लोगों ने वसंत का स्वागत किया। मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज में पुरोहित अमित कुमार दुबे के मंत्रोचारण के साथ प्रो. रमेश चंद्र ओझा ने ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। परिसर में विराजमान माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार द्विवेदी ने भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा को बताया। प्रो. भवभूति मिश्र ने छात्र- छात्राओं को ज्ञान-विद्या लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नगर स्थित लायंस स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ जया पाण्डेय तथा उमाशंकर पाण्डेय ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। बच्चों ने सरस्वती गीत प्रस्तुत किया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। चीफ एग्जीक्यूटिव विश्वनाथ अग्रवाल, सोमेश्वर मिश्रा. निर्भय कुमार, धीरप्रताप जायसवाल, नितिन अग्रवाल प्रधानाचार्य डा.एनके पांडेय, उप प्रधानाचार्य व सभी शिक्षक गण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कछवां: आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के मंगरवारी वार्ड स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा को विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने मां से ज्ञान, बुद्धि, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नव युवक कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित रस्तोगी, रविप्रकाश, अंकुर, रामबाबू, अश्वनी, सौरभ व अन्य उपस्थित रहे। हलिया: विकासखंड के गड़बड़ा धाम शीतला के दरबार में हजारों भक्तों ने शीश नवाया। अहुगी कलां स्थित हनुमान व शिव पार्वती मंदिर पर, सिकटा गाँव के मुडलेश्वरी मंदिर पर, महोखर गांव स्थित शिव मंदिर , बैधा गांव स्थित शिव मंदिर, सगरा गांव स्थित शिव मंदिर तथा सुप्रसिद्ध कोटार नाथ शिव मंदिर पर भक्तों ने दूध, गंगा जल से अभिषेक करते हुए दर्शन किए। मवई स्थित पंडित रमाकांत उपाध्याय के आश्रम में लोगों ने वसंत पंचमी पर गुरु मंत्र भी लिया है। लालगंज: शांति उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय पांडेयपुर लहंगपुर, सुशील बाल निकेतन मड़वा नेवादा, जन चेतना इंटर कॉलेज राजापुर, भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगंज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहंगपुर, प्राथमिक विद्यालय लहंगपुर, संत आत्माराम पब्लिक स्कूल लहंगपुर, यू ओ कान्वेंट स्कूल कोटा शिव प्रताप सिंह के अलावा कई विद्यालयों में माता सरस्वती पूजन एवं विद्यालय संस्कार का आयोजन किया गया। प्रबंधक नगीना देवी, प्रधानाध्यापक आलोक कुमार दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें