फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हेलमेट-सीट बेल्ट लगाएं, शराब पीकर न चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं व एनसीसी के कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके बाद यातायात जागरूकता चेतना रथ व स्कूली बच्चाें की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल बच्चे यातायात पुलिस के साथ यातायात जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली पुलिस लाइन से तहसील चौराहा से होते हुए भरुहना पहुंचकर समाप्त हुई। मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी ने कहा कि यातायात जागरूकता माह मनाने का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है। ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि नगरीय और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट, सीट-बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीड रोकने और ब्लैक स्पाट के बारे में जागरूक किया जाएगा। डीआईजी आरपी सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक तो करना है, परंतु नियमों के पालन की शुरूआत अपने से करनी है। अगर हम सीट-बेल्ट नहीं लगाते है तो दूसरे को भी इसके लिए नहीं कह सकते। इसलिए स्वयं इसका पालन कर लोगों को प्रेरित करना होगा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि यातायात माह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में यातायात पुलिस व स्वयं सेवी समूहों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबन्ध लेखन व अन्य आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात जागरूकता चेतना रथ द्वारा आमजन को यातायात के नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें