फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम चाहते हैं विकास दूसरे बाधक: कलराज

Sun, 26 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कलराज ‌म‌िश्र
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा और बसपा सरकारों ने सूबे के विकास को रोक दिया है। दलितों की मसीहा मायावती तीन बार मुख्यमंत्री बनीं लेकिन दलितों का उत्थान नहीं हुआ। यह बात पैड़ापुर के स्वामी गोविंदाश्रम कॉलेज में भाजपा नेता और केंद्रीय लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने सभा में शनिवार को कहीं। सपा सरकार के गुंडाराज को भाजपा ही खत्म करेगी।

मझवां प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्या के लिए वोट मांगते हुए कहा कि हम विकास में लगे हैं और अन्य दल बाधा बन रहे हैं। कहा कि नोट दबाने वालों की कमर टूट गई है। नोटबंदी से जो धन आया है उससे हम विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार से मिले 500 करोड़ रुपये किसानों में बांटने के बजाय उसका गोलमाल कर दिया गया। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, लालबहादुर सिंह, विकेश्वर प्रताप सिंह, लालदेव उपाध्याय, अरुण मालवीय, संजय तिवारी, पकौड़ी मिश्रा, राजेश सोनकर, नितिन विश्वकर्मा, बृजभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें