अपना दल एस की बैठक में उपस्थित केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व छानबे विधायक रिंकी कोल, स्रोत
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर रविवार को मासिक संगठन समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमें ऐसे कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिन्होंने जनसेवा का मार्ग अपनाया। मुख्य अतिथि ने देश के महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बैठक का दो एजेंडा है एक तो सदस्यता अभियान, दूसरा जिले में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में जिन कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़-चढ़ कर अभियान में अपना योगदान दिया है। उनका पार्टी की तरफ से बहुत बहुत आभार है। उनकी प्रशंसा करती हूं। उन्होंने कहा कि सच में मेरे लिए बहुत भावुकता वाला पल था। जब हमने बाढ़ के दौरान कई बार देखा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में गहरे पानी उतरकर भी बाढ़ पीड़ितों तक जाकर राशन सामग्री एवं दवाओं का वितरण करने का कार्य किया। इस दौरान बाढ़ राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनसेवी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच रामबली सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, रमेश पटेल, अनिल सिंह, बंश नारायण सिंह व अन्य थे।