फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आज से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, सिंचित होंगी 2723 हेक्टेयर भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उपजिलाधिकारी सदर गुलाबचंद्र ने सोमवार को सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ लोवर खजुरी व देवरी माइनर का निरीक्षण किया। उन्होंने सिल्ट की सफाई व मरम्मत करने के निर्देश दिए। अभियंताओं ने बताया कि 23 दिसंबर से नहर में 91 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इससे दोनों नहरों व उससे निकली अन्य उपनहरों से सिंचित होने वाले 2729 हेक्टेअर भूमि की सिंचाई होगी। एसडीएम सदर ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिंचाई विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार व जेई एनके सिंह के साथ नहरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं से कहा कि वे नहरों की सिल्ट सफाई व मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। अवर अभियंता एनके सिंह ने बताया कि दाईं लोवर खजुरी नहर से 1428, झिंझुरा नहर से 295, मोहनपुर से 195 तथा हुरुआ माइनर में भी पानी छोड़ा जाएगा। इससे कुल 2723 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें