फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। गुप्त नवरात्र के अष्टमी पर शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। सड़क मार्ग से पहुंचे मंत्री ने रत्नाकर होटल में कुछ देर रुककर लोगों से मुलाकत किया। तत्पश्चात पूजन सामग्री के साथ गर्भगृह में पहुंचे जलशक्ति मंत्री मत्था टेकते हुए विधिविधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन के पश्चात एक होटल में चल रहे अनुष्ठान के पूर्णाहुति में सम्मिलित हुए। महेंद्र सिंह अभी चार दिन पहले भी मां के दरबार में हाजिरी लगाया था। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा समेत सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें