पड़री। थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में बांस काटने के विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पिटकर अधेड़ की गैर इरादतन हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इससे पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
क्षेत्र निवासी दल शृंगार पटेल (50) व द्वितीय पक्ष के संजय पटेल आदि के मध्य 11 जुलाई को झगड़ा हुआ। विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पिटकर दल शृंगार की हत्या कर दी। दल शृंगार के पुत्र अनिल पटेल की तहरीर के आधार पर पड़री पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी शिवकुमार व नान्हक को अघवार चौराहे से गिरफ्तार किया। इससे पहले सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।