मिर्जापुर। विंध्य क्षेत्र में पहाड़ों पर शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद सीता कुंड के पास जल सैलाब आ गया। इसके चलते मंदिर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। हालांकि जल सैलाब तो थम गया, लेकिन कुंड के आसपास केवल पत्थर के टुकड़े नजर आ रहे हैं।
अष्टभुजा मंदिर के पास सीता कुंड है। यहां के जल को लेकर तमाम तरह की मान्यताएं हैं। यहां का जल पवित्र और रोगों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। पहले भी बारिश के बाद इस क्षेत्र में काफी मात्रा में पानी पहाड़ों से निकलता था। बीते शुक्रवार को जब तेज बारिश हुई तो पानी पुराने रास्ते से न निकलकर सीता कुंड के बगल से बाहर आने लगा। देखते ही देखते बहाव तेज हो गया और जल सैलाब आ गया। मंदिर परिसर में मौजूद वहां से बाहर निकल गए। पानी के सैलाब के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी नीचे आ रहे थे। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कुंड के आस-पास पत्थर एकत्र हो गए हैं।