शक्तेशगढ़ स्थानीय क्षेत्र के रेलवे के अंडरपास में बारिश का पानी भरा ।
- फोटो : MIRZAPUR
सक्तेशगढ़। स्थानीय क्षेत्र में रेलवे के अंडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे आम राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मजबूरन लोग रेलवे ट्रैक के ऊपरा से आवागमन कर रहे हैं। आरोप है कि रेल प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था नहीं कर रहा है। जौगढ-नूनौटी मार्ग पर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल के गांव गोल्हनपुर की ओर जाने वाले रास्ते में उक्त अंडरपास बना है। हाल ही में हुई हल्की बारिश से अंडरपास में तीन फीट तक पानी भर गया है। पहले पंपिंग सेट स पानी निकाल दिया जाता था, लेकिन अब उक्त व्यवस्था खत्म हो गई है। जिससे जलभराव बना हुआ है। अंडरपास में बनी सड़क की भी क्षतिग्रस्त है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सरिया ऊपर तक दिखाई दे रही है, इसमें फंसकर बाइक समेत राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं।