फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। शुक्रवार को आई आंधी व बारिश के दौरान दीपनगर पावर हाउस से संचालित पटेहरा व संतनगर फीडर से करीब 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति बंद होने के करण पटेहरा कला, दीपनगर, बहरछठ, मलुआ, करौंदा समेत कई गांवों में रात भर अंधेरा रहा। बिजली के अभाव में शनिवार को लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे तेज आंधी के साथ जमकर हुई बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई। देर रात पटेहरा और संतनगर फीडर को छोड़कर अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। पटेहरा फीडर से करीब 30 घंटे बाद शनिवार को आपूर्ति शुरू की गई। इस बीच लोग उमस भरी गर्मी और पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें