फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों को चेतावनी, मंदिर के पास न खड़ी हो बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मास में विन्ध्य क्षेत्र में होने वाले श्रद्धालुओं, ख़ासकर कावरियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर पुलिसअधीक्षक संतोष मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय , थानाप्रभारी विनीत राय , मन्दिर सुरक्षा प्रभारी चंद्रप्रकाश पाण्डेय , यातायात प्रभारी व पर्याप्त संख्या में पुलिसबल के साथ विन्ध्यधाम का चक्रमण किया। चक्रमण की शुरुआत बंगाली चौराहा से प्रारम्भ करते हुए बावली चौराहा, स्टेटबैंक चौराहा, पुरानी व्हीआईपी, विन्ध्यवासिनी मन्दिर, पक्काघाट, दीवानघाट होते हुए पुन: मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर होते हुए अटल बिहारी वाजपेई चौराहे पर भ्रमण कार्यक्रम समाप्त हुई। इस दौरान नशेड़ियों को चेतावनी दी कि खुले स्थान पर नशे का सेवन न करें। मन्दिर के समीप खड़ी मोटरसाइकिलों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि वाहनों का आवागमन कम से कम 50 मीटर दूर से ही रोकने का प्रबंध करें। गंगाघाटों पर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने स्नानार्थियों के सुरक्षा सम्बन्ध में अपने मातहतों से तमाम जानकारियां प्राप्त की। भ्रमण के दौरान बीच-बीच में श्रद्धालुओं को टोककर उनसे बात भी की। जौनपुर से आए कांवरियों के एक जत्थे से उनका हालचाल पूछा और हर हर महादेव का उद्धोष कर उनकी यात्रा को शुभकामना दी। मां विंध्यवासिनी मंदिर से पैदल ही अटल बिहारी वाजपेई चौराहे पहुंचे। वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी। कहाकि पूरे महिने यातायात व गंगाघाटों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सुदृढ़ रखी जाएगी । सार्वजनिक स्थलों पर नशेड़ियों , उचक्कों , पाकेटमारों व लड़कियों महिलाओं पर अभद्र टिप्पड़ी करने वाले मनचलों पर कड़ी नजर रखी जायेगी । इसके लिए सादे कपड़े में पुरुष व महिला कांस्टेबलों की तैनाती की जाएगी । गंगाघाटों पर अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की जाएगी । घाट पर मौजूद नाविकों से कहा कि गंगा घाट पर कोई डूबे ना अगर कोई डूब जाता है तो जो भी नाविक बचाएगा, उसको प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें