थाना क्षेत्र के एक गांव की नव विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ओझा और उसके साथी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव की नव विवाहिता को दूर के रिश्ते में आने वाले ओझा व उसके सहयोगी ने विवाहिता की बीमारी को भूत प्रेत का चक्कर बता कर ओझाई शुरू किया। आरोप लगाया कि 10 जुलाई की रात 11 बजे रात दोनों ओझा आए और विवाहिता को धार देने की बात कह कर पहाड़ी पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार की दोपहर परिजन व पीड़ित विवाहिता ने थाने पहुंच कर शिकायत की। तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर दोनों आरोपी ओझा रामराज व शिवचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने बताया कि ओझा रामराज व शिवचंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।