फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इंजीनियरिंग काॅलेज के निर्माण की धीमी प्रगति पर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के निर्माण की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी ने कार्यदायी संस्था को सोमवार को कड़ी चेतावनी। आगाह किया कि अगले माह तक प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं हुई तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पथरहिया स्थित कार्यालय के सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान इंजीनियरिंग काॅलेज की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन विभाग से संबंधित परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, वे मौके पर जाकर कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा के साथ ही गुणवत्ता भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद समय से कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराएं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। आगाह किया कि गुणवत्ता के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 67 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस लाइन में 200 लोगों की क्षमता वाले बहुमंजिले बैरक के निर्माण के बारे में बताया गया कि 91 प्रतिशत कार्य पूरे हो गए हैं। कार्यदायी संस्था के सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक ने सितंबर माह तक कार्य पूरा कर लिए जाने की की जानकारी दी।
चुनार में वाह्य न्यायालय व टाइप-5 आवासों के निर्माण कार्य में 82 प्रतिशत प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि धनाभाव के कारण आगे के कार्य बाधित हैं। इसी प्रकार भदोही में निर्माणाधीन सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, राजकीय इण्टर काॅलेज जलालपुर के कार्य में 70 प्रतिशत प्रगति की जानकारी दी गई। भदोही में ही राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज में 77 प्रतिशत प्रगति की जानकारी दी गई। इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को सितंबर तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सोनभद्र के ओबरा में सीएंडडीएम द्वारा कोर्ट रूम, टाइप-5 आवासीय भवन के निर्माण, नगर पालिका राबर्ट्सजंग में जल निकासी के लिए नाले के निर्माण, आईटीआई दुद्धी में आधुनिक कार्यशाला प्रशिक्षण कक्ष के निर्माण में हुई प्रगति की भी मंडलायुक्त ने समीक्षा की और समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया। 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में श्रेणी-3 के छह आवासीय भवनों के निर्माण में 75 प्रतिशत प्रगति की जानकारी दी गई। इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में ही टाइप-बी के 12 आवासीय भवनों के निर्माण में 54 प्रतिशत की प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते कार्य में तेजी लाकर समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। भदोही में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सुंदरीकरण के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में पैकफेड द्वारा लहंगपुर में नवीन राजकीय हाईस्कूल के निर्माण में 98 प्रतिशत प्रगति होने के बावजूद अपूर्ण बताने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को अनुश्रवण करने का निर्देश देने के साथ ही कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें