फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विद्यालय में गंदगी मिलने पर प्रधानाचार्य को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ जगह परिसर में साफ-सफाई नहीं मिली। शौचालय में गंदगी दिखी। साथ ही मानव पोर्टल पर अवकाश, बायोमैट्रिक उपस्थिति, शैक्षिक पंचांग, प्रवेश संख्या की जांच में भी गड़बड़ी मिली। इस पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही बिना मान्यता के विद्यालय संचालित पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को लालगंज स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जगह-जगह गंदगी दिखी। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्य डाॅ. धर्मजीत सिंह से नाराजगी जताई। साथ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश दिया। शैक्षिक पंचांग समेत अन्य गड़बड़ियों को दूर करने तथा बायोमैट्रिक उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवकाश स्वीकृति मानव संपदा पोर्टल पर स्वीकृत कराया जाना चाहिए। अन्यथा शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा। इसी प्रकार भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने तिलांव स्थित राजकीय व जनता जनार्दन इंटरमीडिएट कॉलेज का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान परिसर की समुचित साफ-सफाई नहीं मिली। उन्होंने प्रधानाचार्य को चेतावनी दी कि परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही शैक्षिक पंचांग के अनुरूप पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। इसी क्रम में हलिया क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान प्रवेश की संख्या आनुपातिक दृष्टिकोण से कम पाए जाने पर प्रधानाचार्य को उन्होंने चेतावनी दी। उन्होंने आगाह किया कि बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिलने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें