नगर के पथरिया स्थित एफसीआई के गोदाम परिसर में पानी जमा होने से कोटेदारों/किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
गोदाम परिसर मे पानी जमा होने से कोटेदाराें, किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निकासी के दौरान वाहनों के पानी में फंस जाने के बाद वाहन चालकाें को काफी मशक्कत करना पड़ता है।
मंडलायुक्त कार्यालय के बगल में होने के बावजूद कई वर्षों से समस्या झेल रहे गोदाम परिसर को अभी तक निजात नहीं मिल पाया है।