फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव से हत्या सहित विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपित को मंगलवार की सुबह पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मवई खुर्द गांव में नवंबर 2020 को एक व्यक्ति ने कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग दिया था। कमरे में अशोक पाल की पत्नी गीता, पुत्री प्रीती और पुत्र शिवबाबू थे। ग्रामीणों की मदद से झुलसे लोगों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर सभी को रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान प्रीती की मौत हो गई थी। गीता की मां लखवंती निवासी रामपुर नौडिहा ने थाने में तहरीर देकर दामाद अशोक और उसके पिता मोतीलाल पर आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अशोक कुमार के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मवई खुर्द गांव निवासी मोतीलाल काफी दिनों से वांछित चल रहा था। मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को मुखबिर सूचना मिली कि आरोपित अपने घर पर मौजूद हैं। जिस पर थानाध्यक्ष टीम के साथ आरोपित के घर पंहुचकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें