फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संशोधन बिल : सतर्क रहे अधिकारी, तैनात रही आरएएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होने के मद्देनजर बुधवार को जिले में खास सतर्कता बरती गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। कई इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन

आईजी आरपी सिंह, एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी नितेश सिंह ने विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 112 पीआरवी पुलिस भी चक्रमण करती रही। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस फोर्स सुबह से शाम तक चक्रमण करती रही। सीओ सदर अमर बहादुर चील्ह थाना क्षेत्र में फोर्स के साथ गस्त करते रहे। अदलहाट थाना क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाके में एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, सीओ मंजरी राव, थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा चक्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें