फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जबरदस्त हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में भी मतदेय स्थल बनाए गए थे। इन जगहों पर मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा रहा। खंड शिक्षक के लिए स्नातक से अधिक मतदान हुआ। जिले में मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत कछवां में मतदेय स्थल बनाए गए थे।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें से एक घंटाघर में तथा दूसरा सदर तहसील में था। घंटाघर में सेक्टर मजिस्ट्रेट एमके सारंग की देखरेख में मतदान हुआ। इसमें शिक्षक में 79 प्रतिशत तथा स्नातक में 46. 18 प्रतिशत मतदान हुआ। शिक्षक में पंजीकृत दो सौ 40 में से एक सौ 90 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार सदर तहसील में सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज रंजन के निर्देशन में मतदान हुआ। शिक्षक में पंजीकृत दो सौ 43 में से एक सौ 84 ने मतदान किया। 75 प्रतिशत मतदान किया। इसी प्रकार स्नातक में पंजीकृत सात सौ 71 में से तीन सौ 75 ने मतदान किया। 48 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनार, नगर स्थित नरायनपुर ब्लाक सभागार में कुल छह बूथों पर स्नातक एमएलसी व शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान संपन्न हुआ। स्नातक एमएलसी में 36.75 प्रतिशत व शिक्षक एमएलसी में 76.71 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक एमएलसी में कुल 3246 मतदाताओं में 1201 ने मतदान किया जबकि शिक्षक एमएलसी में 378 मतदाताओं में 290 ने मतदान किया। कछवां, शुरुआती दौर में मतदान की गति काफी धीमी रही। चुनाव में शुरुआती दो घंटे में मात्र छह फीसदी ही वोट पड़े। हालांकि दोपहर तक मतदान ने कुछ रफ्तार पकड़ी। कछवां के 215 नंबर बूथ पर 298 में 214 वोट पड़े। बूथ संख्या 401 पर शिक्षक के लिए 90 में से 69 वोट पड़े। स्नातक के लिए बूथ संख्या 216 पर 114 में से 88 वोट पड़े। मतदान प्रतिशत 50 रहा। अहरौरा, सामुदायिक भवन में स्थित पालिका कार्यालय में बने पोलिंग बूथ पर स्नातक के लिए 260 में 164 ने वोटिंग की। 64 फीसदी मतदान हुआ। शिक्षक के लिए 70 फीसदी वोट पड़े। पीठासीन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान स्नातक निर्वाचन में 260 मतदाताओं के सापेक्ष 164 मतदाताओं ने मतदान किया। शिक्षक के लिए 20 मतदाताओं में से 14 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें