फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 31.04 प्रतिशत मतदान, दो ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर भी वोटिंग

Wed, 06 Sep 2023 10:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को राजगढ़ में जिला पंचायत सदस्य के एक तथा सिटी व कोन विकास खंड के खरहरा व रामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान के रिक्त पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Mirzapur Voting: एक जिला पंचायत सदस्य सहित दो ग्राम प्रधान के लिए वोटिंग जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को राजगढ़ में जिला पंचायत सदस्य के एक तथा सिटी व कोन विकास खंड के खरहरा व रामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान के रिक्त पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिला पंचायत सदस्य के रिक्त सीट के लिए हो रहे चुनाव में मतदाताओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा, जबकि ग्राम प्रधान के रिक्त पदों के चुनाव के लिए 60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


राजगढ़ विकास खंड के वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य के रिक्त सीट पर चुनाव के लिए बुधवार को मतदान सुबह सात बजे से 70 बूथों पर शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक अधिकांश बूथों पर सन्नाटा रहा। सुबह नौ बजे के बाद मतदान में कुछ तेजी आई। शाम पांच बजे तक 31.04 प्रतिशत वोट पड़े।
यह भी पढ़ें-  Varanasi: सुबह साढ़े तीन बजे थाने पहुंची एनआईए की टीम, नहीं हुई किसी को भनक, ये है छापेमारी की पूरी कहानी
विज्ञापन


इसी तरह सिटी ब्लॉक क्षेत्र के खरहरा में महिला ग्राम प्रधान के निधन से रिक्त हुई सीट के लिए मतदान कराया गया। कुल 2257 मतदाताओं में से शाम पांच बजे तक 1464 ने मताधिकार का प्रयोग किया। खरहरा में कुल 64.80 प्रतिशत वोट पड़े। कोन विकास खंड के रामपुर गांव में प्रधान के रिक्त सीट के लिए हुए चुनाव में प्राथमिक विद्यालय में बने बूथों पर शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं के आने का क्रम शुरू हो गया। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे तक 11 प्रतिशत व 11 बजे तक 23 प्रतिशत लोग मतदान कर चुके थे। दोपहर एक बजे के बाद मतदान में तेजी आ गई। शाम पांच बजे तक 68.89 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1238 मतदाताओं में से 843 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान स्थल पर काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर कई मतदाता मायूस होकर लौट गए।

उधर, देर शाम तक राजगढ़, कोन व सिटी विकास खंड मुख्यालय पर कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैलेट बॉक्स जमा कराए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
विज्ञापन

सूची से कई मतदाताओं के नाम रहे गायब

 जिला पंचायत उप चुनाव में मतदाता सूची से नाम गायब होने से बहुत से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। बघौड़ा के मतदाताओं में रीमा, सुकृत से ममता, सुदेश, हीरामणि, बृजेश, रविंदर आदि ऐसे वोटर थे जो चाह कर भी वोट नहीं दे पाए। उनका कहना था कि प्रधान के चुनाव वे वोट तो दिए लेकिन इस बार सूची से उनका नाम ही गायब रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें