फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मतदान भविष्य बदलता हैः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। छानबे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को देखते हुए बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान भविष्य को बदलता है। उन्होंने कहा कि पांच साल में नई नवेली बहू भी दो बच्चों की मां बनकर वरिष्ठ नागरिक बन जाती है। यदि बहू को पांच साल में बेहतर व्यवस्था नहीं मिली तो उसका जीवन यापन कठिन हो जाता है। इसी प्रकार मतदान नहीं करने से परिवार व देश का नुकसान होता है। कहा कि जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति लोकतंत्र में मतदान का हिस्सेदार बने और उसका अधिकार भी है।
विज्ञापन

उन्होंने सिंगापुर और भारत के लोकतंत्र से तुलना करते हुए बताया कि वहां के लोगों का मानना है कि भारत के लोग स्वयं अपना नेता चुनते हैं जो गौरव की बात है। उन्होंने आगाह किया कि साजिशों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि पिछले चुनाव में 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज ने कहा कि मतदान पर प्रति व्यक्ति का समान अधिकार है। संचालन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी ने किया।
रैली में तहसीलदार शशांक शेखर राय, खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव, नायब तहसीलदार मधु जैन, डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, समाज कल्याण अधिकारी गिरीश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया के अलावा शिक्षकों, कर्मचारियों, राजस्व कर्मियों, लेखपालों व पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। रैली में शामिल लोगों ने तहसील मुख्यालय से होते हुए लालगंज दुबार रोड, पतुलकी आदि क्षेेत्रों में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें