फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल : फाइनल मुकाबले में जीता क्रिश्चियन स्कूल

विज्ञापन
​भिस्कुरी स्पोर्टस स्टेडियम में हाकी के चयन-ट्रायल में ​शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
कछवां। क्रिश्चियन स्कूल के छात्रों ने रविवार को प्रयागराज के सैदाबाद स्थित रेड ईगल पब्लिक स्कूल में आयोजित स्व. कृपा शंकर पांडेय अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता कप अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक जीत के साथ टीम ने जिले का नाम रोशन किया है। टीम ने यह सफलता मुख्य कोच आकांक्षा तिवारी के कुशल नेतृत्व और रणनीति के दम पर हासिल की। प्रतियोगिता के पहले चरण में कछवां क्रिश्चियन स्कूल ने सेंट को-एड स्कूल को सीधे दो सेटों में पराजित किया।
दूसरे चरण में पिछले वर्ष के विजेता देव स्पोर्ट्स स्कूल, प्रयागराज को कड़े मुकाबले में तीन सेटों में हराया है। सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय नैनी को तीन सेटों में शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं, फाइनल मुकाबले में कछवां क्रिश्चियन स्कूल ने मेजबान रेड ईगल पब्लिक स्कूल को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर क्रिश्चियन स्कूल के ज्वाइंट डायरेक्टर रमेश दर्शन सहित चिन्नाबाबू, अमित नायक और बाल्डविन शंकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें