मंडलायुक्त अनिल कुमार ने नगर के पथरहिया स्थित कैंप कार्यालय पर पशु पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा की । कार्य में लापरवाही बतरने की शिकायत मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) भदोही को कड़ी फटकार लगाई। कार्य में सुधार न लाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
आयुक्त ने कहा कि अपन निदेशक पशुपालन पशुपालन में स्वयं रुचि लेकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तप्तरता बरतें।
यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को समय से पहुंचे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पशुपालन विभाग द्वारा चिह्नित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु अपना सक्रिय योगदान दें।
आयुक्त ने कुटकुट पालन योजना की जनपदवार व्यापक समीक्षा की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया।
कामार्शियल लेयर के प्रगति की भी समीक्षा की। कामधेनु योजना के बारे में जानकारी ली। अपर निदेशक पशुपालन को इस योजना को सफल बनाने में अहम योगदान करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन माताफेर, अपर निदेेशक पशुपालन , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत अ न्य लोग मौजूद रहे।