कचहरी में जांच करती डॉग स्कवाड। संवाद
- फोटो : संवाद
मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश के मेल पर तीन दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कचहरी में जांच अभियान चला था। उसके दो दिन दिन तक न्यायालय बंद था। दो दिन बाद सोमवार को कचहरी खुलने के बाद सुबह पुलिस ने डाग स्क्वाड टीम के साथ अभियान चलाया। शहर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
तीन दिन पहले शुक्रवार को जब कचहरी खुली तो जनपद न्यायाधीश के मेल पर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पूरे कचहरी परिसर को खाली कराकर चेकिंग अभियान चलाया गया था। शनिवार और रविवार को कचहरी बंद थी। सोमवार को कचहरी खुलने के बाद पुलिस गेट से लेकर अंदर तक सक्रिय रही। गेट से कचहरी के अंदर जाने वाले लाेगों की जांच की जा रही थी। इसके अलावा पुलिस टीम डाग स्क्वाड के साथ पूरे कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि बम से उड़ाने के मेल मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।