फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिशिल्पी की हर ओर आराधना

Sun, 18 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
‌‌व‌िश्वकर्मा की आराधना
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा बड़े ही श्रद्घाभाव से पूजे गए। समस्त कामगारों ने कल-कारखानों सहित भव्य पूजन पंडालों में आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जगह जगह स्थापित भव्य पूजन पंडालों भजन-कीर्तन व लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा उपस्थित भक्तजनों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।


मिर्जापुर रेलवे स्टेेशन, रोडवेज बस स्टेशन, पथरहिया स्थित राजकीय आईटीआई  एवं पालिटेक्निक कालेज में भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। नगर के पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर मंगलकामना की। नगर क्षेत्र के लोंहदी स्थित एसएन आईटीआई कालेज में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्घाभाव से मनाई गई। मंत्रोच्चार बीच आदिशिल्पी की प्रतिमा को स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजन के दौरान कालेज के डायरेक्टर राजेश सिंह एवं संध्या सिंह सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहे। चुनार संवाददाता के अनुसार रेलवे स्टेशन, चुनार सीमेंट फैक्ट्री सहित छोटी-छोटी फैक्ट्रियों व सभी कल कारखानों में विधिवत भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया।
विज्ञापन



 कामगारों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की। इमामबाड़ा स्थित एमडी आईटीआई कालेज में प्रबंधक विनोद गुप्ता ने पूजन किया। लालगंज के बस्तरा स्थित कृष्णावती आईटीआई कालेज में प्रबंधक साधना सिंह, शुक्लहा स्थित उमा इलेक्ट्रानिक में डायरेक्टर केके शर्मा, विंध्याचल के अमरावती स्थित मारुति पेंट कंपनी में प्रबंधक सुरेश तिवारी, भरुहना स्थित ओके मोटर्स में अधिष्ठाता दीपक चौरसिया, भरुहना स्थित अग्रवाल आटो सेल्स में अधिष्ठाता शुभम अग्रवाल व सुमित अग्रवाल, नगर के पीलीकोठी स्थित सरस्वती कार कंपनी में अधिष्ठाता सतीश चंद्र अग्रवाल, अग्रवाल मोटर्स के शोरूम में अधिष्ठाता मनीष अग्रवाल, पैरियाटोला स्थित न्यू आटो व्हील्स में अधिष्ठता संजय कुमार, भरुहना स्थित हीरो के शोरूम फार यू सिर्विस में अधिष्ठाता एके सिंह ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। भगवान के भव्य पंडालों में भजन-कीर्तन एवं लोकगीत का भी आयोजन किया गया। पूजन उपरांत सभी भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन



गणेेशगंज स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से देर रात तक आदिशिल्पी का दर्शन-पूजन करने को तांता लगा रहा। भगवान के मंदिर में देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।  नगर क्षेत्र के समस्त कल-कारखानों एवं प्रतिष्ठानों पर श्रद्घाभाव से आदिशिल्पी का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन उपरांत प्रसाद भी बांटा गया। पड़री संवाददाता के अनुसार पड़री बाजार में दिनेश विश्वकर्मा, कपसौर में जवाहिर विश्वकर्मा,  टेढ़ा में शिवकुमार पटेल, मोहनपुर में अनिल विश्वकर्मा, हिनौती में राजन  विश्वकर्मा, दाढ़ीराम में सोनू सहित कई अन्य स्थानों पर आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा  का पूजन-अर्चन किया गया। नरायनपुर संवाददाता के अनुसार बैकुंठपुर शिव मंदिर तथा श्रीकृष्णा आईस कोल्ड स्टोरेज, पावर हाउस, पंप कैनाल में भी आदिशिल्पी का पूजन किया गया। उधर नेहरू कालेज में निदेशिका वैशाली श्रीवास्तव ने तथा भरुहना स्थित अपना दल के जिला कार्यालय पर रमाकांत पटेल ने भगवान विश्वकर्मा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें