फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी झंडे को आग के हवाले कर जताया विरोध्ा

Mon, 13 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल छात्र मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वासलीगंज चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंक कर मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दोषी आतंकी लखवी को पाकिस्तानी जेल से रिहा करने का विरोध जताया।
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी भी की गई।

मंच के पदाधिकारी अपराह्न तीन बजे गिरधर चौराहे से पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए वासलीगंज चौराहे पहुंचे और सड़क पर पाकिस्तानी ध्वज को आग के हवाले किया।

मंच के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने आतंकवादी  लखवी को छोड़ कर पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थित देश होने का संदेश पूरे विश्व में दे दिया है।
विज्ञापन


इससे पाकिस्तान का आतंकवाद को लेकर दोहरा चरित्र सामने आ गया है। मंच के सीखड़ ब्लाक अध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाय।

जिला मंत्री अमित प्रताप सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी आतंक के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

इस दौरान  शशिकांत पटेल, सतीश अग्रहरी, प्रमोद पटेल, राधेश्याम पटेल, लालमनी पटेल, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, अनूप कुमार सिंह, विष्णु सिंह , अखिलेश तिवारी, गोलू विश्वकर्मा, उमाकांत  यादव, वंशधारी पाल, विजय केशरी, राजबहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें