फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीजार्च और परीक्षा कराए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जेईई और नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्त - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और नीट और और जेईई परीक्षा कराकर छात्रों की जान दांव पर लगाने वाली भाजपा सरकार के विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्याकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे तो गेट पहले से बंद था। कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एएसपी सिटी संजय कुमार फोर्स के साथ डटे रहे। सपा कार्याकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर ही नारेबाजी करते रहे। घंटे भर बाद पांच लोगों को अंदर आने की अनुमति मिली। इसके बाद जिलाध्यक्ष के साथ पांच लोगों ने राज्यपाल को संबोधित 19 सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसके बाद सपा का प्रदर्शन समाप्त हुआ। एक घंटे तक सपा कार्याकर्ता नारेबाजी करते रहे। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहाकि लखनऊ में सपा के युवा संगठनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। भाजपा लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहाकि भाजपा सरकार के खिलाफ नौजवान, किसान सब में रोष व्याप्त हो गया है। कोरोना की संकट घड़ी में भाजपा सरकार नीट और जेईई की परीक्षा कराने जा रही है। जो छात्रों के हित में नहीं है। जिला महासचवि अभय यादव ने कहाकि प्रदेश में लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है। सहकारी समितियों पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है। कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों में फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। बढ़ी हुई बिजली की दरों को वापस लिया जाए। सरकार प्रवासी मजदूरों, बेरोजगारों, किसान, श्रमिकों के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था करें। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी यादव, अशोक यादव, चंदन यादव, सुनील पांडेय, जय मंगल यादव, अयूब अली, विरेंद्र, धर्मेंद्र , रामजी बिंद, श्याम मोहन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें