फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दौड़ में वीरेंद्र, बैडमिंटन में मांडवी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा मैदान में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता मुख्य अतिथि छानबे अपना दल एस विधायक रिंकी कोल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। महिला कबड्डी में बिरसा मुंडा व वीर एकलव्य के बीच हुई प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा की टीम 5 अंक से विजयी रही। पुरुष 100 मीटर दौड़ में वीरेंद्र पाल प्रथम रहे। बैडमिंटन महिला में मांडवी प्रथम, महिला साइकिलिंग रेस में ज्योति उपाध्याय, ऊंची कूद पुरुष वर्ग में संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चककोटार व भटवारी के बीच हुई वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में भटवारी विजयी रहा। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि की तरफ से शील्ड व मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह चंदेल के अलावा जगदीश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें