फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में विराट पटेल ने मारी बाजी

Mon, 26 Jan 2015 12:38 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल क्रांति अभियान के तहत रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। इसके तहत एथलेटिक्स में 100 मीटर बालक वर्ग में विराट पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


 स्वराज सिंह द्वितीय और महेंद्र पाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ राम खेलावन सिंह महाविद्यालय के संरक्षक जगदीश सिंह ने किया।

समापन अवसर पर ब्लाक प्रमुख लालगंज जय सिंह ने  खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल काशोपुर और दारानगर के बीच खेला गया।

इसमें काशोपुर की टीम ने 19-12 से जीत दर्ज की। वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल शीतलगढ़ पटेहरा और कलवारी के बीच खेला गया। इसमें 2-1 से शीतलगढ़ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान राम लौटन सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह, ध्रुवबिंदु सिंह, अखिलेश्वर पति, रामघोष सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, शंभूनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें