प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा की बैठक शुक्रवार को बरियाघाट स्थित रामटेक मंदिर पर हुई। जिसमें बीपीएड डिग्रीधारकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें विनोद यादव को जिला उपाध्यक्ष और और अर्पित श्रीवास्तव को दोबारा कोषाध्यक्ष चुना गया।
जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों से राज्य सरकार वादा करने के बावजूद बीपीएड बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल रही है। प्रदेश सरकार अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि एक जून से लखनऊ के लक्ष्मण मेला में बीपीएड डिग्रीधारकों का आमरण अनशन एवं विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम होेना है।
कोषाध्यक्ष अर्पित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सफल बनावें। बैठक में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान बैठक में रामध्यान सिंह को जिला महासचिव, अनुज द्विवेदी को जिला सचिव, अनुराग सिंह को जिला संगठन मंत्री, सर्वेश सिंह को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। रामध्यान सिंह, संदीप कुमार दूबे, प्रदीप दूबे, आलोक कुमार, बीना सिंह, रंजना सिंह, रीना सिंह, सीलिका सिंह आदि मौजूद रहे।