फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की धूप में भी मां की आस्था प्रभावी

Fri, 22 May 2015 11:50 PM IST
संवाददाता विंध्याचल।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि पर विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करने को लोगों का तांता लगा रहा। मां का फूलाें से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। विंध्यधाम में उमड़ी भारी भीड़ के चलते धाम क्षेत्र की सभी गलियां श्रद्धालुआें से पटी रहीं। मंदिर के छत पर मुंडन व उपनयन संस्कार का दौर अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर से ही विंध्य दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के लिए नर-नारियों रेला लगा रहा। दर्शन-पूजन करने के पूर्व भक्तजनों ने विंध्याचल के गंगा घाटाें पर पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। तत्पश्चात् माला-फूल, नारियल-चुनरी, रोरी-रक्षा, लाचीदाना आदि लेकर श्रद्धालु विंध्य दरबार में पहुंचे, जहां मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर भावविह्वल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा व माता के जयकारे से पूरा विंध्यधाम देवीमय हो रहा था।

मंदिर के छत पर जहां एक ओर साधक कतार में बैठकर साधना करने में तल्लीन दिखाई दिए, वहीं छत की दूसरी तरफ मुंडन व उपनयन संस्कार कराने वालों का तांता लगा रहा। धाम क्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुआें की भारी भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर घंटो जाम की स्थिति बनी रही। दर्शन-पूजन करने के बाद विंध्याचल की गलियों में सजी दुकानाें से लोगों ने अपने-अपने जरूरत की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


धाम क्षेत्र की जैपुरिया गली, न्यू वीआईपी व पुरानी वीआईपी रोड, बच्चा पाठक की गली, थाना गली, पक्काघाट गली में सजी दुकानाें पर ग्राहकाें की भीड़ डटी रही, जिससे दुकानदार भी गदगद रहे। विंध्याचल के पक्काघाट, दीवानघाट, इमलीघाट, अखाड़ाघाट, परशुराम घाट पर स्नान करने के लिए स्नानार्थियाें का हुजूम लगा रहा। विंध्यधाम में उमड़ी दर्शनार्थियाें की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें