विंध्याचल। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन और पूजन किया। सुबह से ही आस्थाधाम के विभिन्न गंगाघाटों पर श्रद्धालु पहुंच रहे थे। गंगा स्नान के बाद माता की एक झलक पाने के लिए भक्त मंदिर की ओर प्रस्थान कर रहे थे।
कड़ाके के ठंड के बीच भोर में भले ही भीड़ कम रहा पर जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा था कि भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भारी संख्या दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां के दीदार के लिए अपनी बारी की प्रतिक्षा में लगे रहे। 14 जनवरी और ऊपर से मंगलवार का दिन होने के कारण मंगलवारी करने वालों की भीड़ बनी रही। किसी ने गर्भगृह और किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर लोग अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन पूजन व हवन कुंड में पहुंचकर परिक्रमा की। कड़ाके के ठंड के बावजूद आस्थावान कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजन किए।