फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के रोडवेज परिसर में बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की तरफ से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में नगर विधायक ने कहा कि सड़क पर चलने के पूर्व सभी लोगों को सुरक्षा का विशेष ध्यान देना चाहिए। यह तभी संभव है, जब हम सभी यातायात नियमों का पालन करें। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकांश लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में होती है। क्योंकि वो यातायात के नियमों की अनदेखी करते है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य किया गया है। क्योंकि बड़ी दुर्घटना होने पर ये सावधानियां जान बचाती हैं। आरटीओ संजय तिवारी ने वाहन चलाने के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने को कहा। बोले वाहन चलाने के दौरान शराब या अन्य नशीले पदार्थो का सेवन करने से बचना चाहिए। लोगों को जागरूक करने के लिए समय समय पर अभियान चलाया जाता है। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन राजीव वर्मा, एआरटीओ विवेक शुक्ला, यातायात प्रभारी विपिन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें