श्री विंध्य पंडा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी से लखनऊ में मुलाकात कर विंध्याचल मंदिर का अधिग्रहण न करने की मांग फिर उठाई। मंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है।
श्री विंध्य पंडा समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए पांच दिन से लखनऊ में है, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पा रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मंगलवार की शाम करीब चार बजे लखनऊ के कालीदास मार्ग पर स्थिति कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी के आवास पर पहुंचे और उनसे गुहार लगाई।
प्रतिनिधियों ने कहा कि विंध्याचल मंदिर का अधिग्रहण होने से सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। इसे देखते हुए मंदिर अधिग्रहण पर रोक लगाई जानी चाहिए। मंत्री से मिलने वालों में पंकज द्विवेदी, संदीप पांडेय, अनुज पांडेय, दीनू पांडेय, डा. राजेश मिश्रा, बंटी गुप्ता आदि शामिल थे।