फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विंध्याचल मंदिर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, दिन में 3 घंटे के लिए बंद रहेगा प्रथम द्वार; लगाए जा रहे स्तंभ

Fri, 07 Jun 2024 02:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: गर्भगृह में कार्य शुरू होने से पहले जिला प्रशासन व श्रीविंध्य पंडा समाज की बैठक विंध्याचल में हुई। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल और श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी सहित कई लोग बैठक में मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया गया कि शाम तीन बजे से शाम छह बजे तक गर्भगृह में काम चलेगा। 
विज्ञापन
स्तंभ के साथ मंदिर के पुजारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र विंध्यवासिनी दरबार के गर्भगृह में शुक्रवार की दोपहर बाद तीन बजे से सोने व चांदी निर्मित मेहराब सहित स्तंभ लगाने का काम शुरू होगा। यह कार्य दोपहर बाद तीन से शाम छह बजे तक किया जाएगा। यह सिलसिला एक हफ्ते तक चलेगा। 

विज्ञापन


इसके चलते एक नंबर गेट से दर्शन पूजन कार्य की प्रगति के दौरान प्रभावित रहेगा। दो तीन दिन बाद दूसरे गेट की तरफ कार्य शुरू होगा तो उसे भी निर्माण कार्य के दौरान बंद किया जाएगा।

मां विन्ध्यवासिनी के गर्भगृह में चार किलो सोना और 51 किलो चांदी लगने का काम का ट्रायल सात जून से शुरू हो गया था। मुम्बई के कारोबारी संजय सिंह जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के रहने वाले हैं। उनके कंपनी के द्वारा मां के गर्भगृह में लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से सोने चांदी निर्मित मेहराब सहित स्तंभ लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि पहले प्रथम गेट पर कार्य होगा जिसके चलते दो से तीन दिन प्रथम द्वार तीन से छह बजे तक बंद रहेगा। उसके बाद दूसरे नंबर गेट पर काम शुरू होगा और उस ओर से दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रभावित रहेगा।

इसके पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के समक्ष इस प्रस्ताव को रखा गया था जिसकी सहमति उन्होंने पूर्व में दिया था। शुक्रवार को मुम्बई के चार कारीगरों द्वारा सोने के पत्र को गर्भगृह में लगाने का ट्रायल भी किया गया। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें