फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी का खजाना: भक्तों ने दिल खोलकर किया दान, विंध्याचल मंदिर की पेटिका में मिले इतने लाख

Tue, 15 Jul 2025 01:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: विंध्याचल मंदिर के दान पेटिका में 14 लाख से ज्यादा धनराशि मिली है। पैसों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। 
विज्ञापन
दानपात्र के पैसों की गणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगी दान पेटिका को सोमवार को खोला गया। 11:00 बजे नायब तहसीलदार की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मां पंडा समाज कार्यालय में हुई गिनती में दानपात्र से कुल 14 लाख 51 हजार 30 रुपए मिले। इसमें 14 लाख, 12 हजार, 815 रुपये के नोट और 38,215 रुपये सिक्के प्राप्त हुए।

विज्ञापन


गिनती के बाद धनराशि विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिला अधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल के खाते में जमा कराई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार नगीना सिंह, अमीन संग्रह सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरिगेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें