Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में पशु तस्कर के भागने के मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया। तस्कर दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पूछताछ में बताया कि पुलिस उसे पहले भी पकड़कर छोड़ चुकी है।
मिर्जापुर जिले के ड्रमंगगंज थाना पर तैनाती के दौरान एक आरोपी पशु तस्कर पुलिस की दबिश में भाग गया था। मामले में दोषी पाए जाने पर एसएसपी सोमेन बर्मा ने विंध्याचल थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में पुलिस की पकड़ से दूर अमित जायसवाल उर्फ भोनू पुत्र राजेश जायसवाल निवासी जन्सों की मड़ई थाना अलीनगर जिला चंदौली को बृहस्पतिवार को पकड़ा। उसके खिलाफ ड्रमंडगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।
आरोप है कि ड्रमंगगंज थाने पर तैनाती के दौरान वर्तमान विंध्याचल थानाध्यक्ष ने अमित जायसवाल को पकड़ा था। बृहस्पतिवार को अमित पकड़ा गया तो उसने बताया कि उसे पुलिस पहले पकड़ कर छोड़ चुकी है। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एसएसपी ने विंध्याचल थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को निलंबित कर दिया।