प्रदेशीय फुटबॉल में कांस्य पदक के साथ विंध्याचल मंडल मिर्जापुर की टीम।-सोशल मीडिया।
- फोटो : 1
अदलहाट। बलिया के वीर लोरिक स्टेडियम में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। बृहस्पतिवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मिर्जापुर ने लखनऊ मंडल को 1-0 से हराया।
मैच का एकमात्र निर्णायक गोल स्नेहा सरोज ने महिमा साहू के सटीक पास पर किया। सेमीफाइनल में करीबी हार के बाद भी टीम ने हौसला बनाए रखा और दमदार वापसी करते हुए पदक हासिल किया। टीम में अर्चना प्रजापति, मनीषा कुमारी, श्रुति मिश्रा, महिमा साहू, श्रेया शुक्ला, अंशु यादव और संगीता सोनकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम मैनेजर भूपेंद्र सिंह, कोच राजपति सिंह, संतोष यादव, प्रीति सरोज और अभय रंजन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।