मिर्जापुर। विंध्याचल रोडवेज परिसर में नवरात्र के पहले दिन रविवार को विंध्य महोत्सव का आयोजन किया गया।
साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई गई। नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र और सीडीओ विजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
नगर विधायक ने कहा कि विंध्याचल आस्था ही नहीं, बल्कि संस्कृति और कला का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू हुआ विंध्य महोत्सव सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सूचना विभाग की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।
विंध्य महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार, सूचना विभाग