विंध्याचल में नवरात्र मेले में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मेले को आठ जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी तैनाती कई है। इसके अलावा पीएसी और जलपुलिस की भी तैनाती की जाएगी। इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा चुस्त बंदोबस्त किए गए हैं। मेला क्षेत्र में क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगाए गए हैं।
नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में अबकी सुरक्षा के ज्यादा तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मेला का नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर को बनाया गया है। क्राइम बांच व महिला पुलिस के विशेष दस्ते भी तैनात रहे हैं। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया भदोही तथा सोनभद्र से फोर्स बुलाया गया है।
मेले में11 सीओ, 159 उपनिरीक्षक, छह महिला उपनिरीक्षक, 112 मुख्य आरक्षी, 760 आरक्षी, 56 महिला आरक्षी को लगाया गया है। यातायात की जिम्मेदारी यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा आठ हेड कांस्टेबल टीपी, 27 आरक्षी टीपी, दो घुड़सवार को तैनात किया गया। चार फायर टेंडर के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं एक बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड, तीन एएस चेक व एक कंपनी पीएसी भी लगाई है।
सीएचसी के अलावा पक्काघाट, कंट्रोल रूम, पुरानी वीआईपी रोड, रैन बसेरा एवं अष्टभुजा पहाड़ पर कैंप लगेंगे। मेले में 40 चिकित्सक, 20 फार्मासिस्ट, 10 स्टाफ नर्स, 31 वार्ड ब्वाय, 28 स्वीपर, तीन एंबुलेंस की तैनाती कराई जाएगी। मेला प्रभारी डा. संतोष कुमार सिंह होंगे।
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेले में सीसी कैमरे लगाए गए है। गंगा घाट पर लिए जल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।