फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल ने मेरठ को 8-0 से हराया

विज्ञापन
राज्य स्तरीय हैंडबॉल में विजेता  मिर्जापुर मंडल की टीम।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी के लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में शुक्रवार से शुरू हुई 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल मिर्जापुर की अंडर-19 बालक टीम ने शानदार आगाज किया। पहले मुकाबले में टीम ने मेरठ मंडल को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल की ओर से अयान खान, अरुण कुमार, अंकित वर्मा और गजेंद्र कश्यप ने गोल दागकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। मुकाबले में विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और मेरठ की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। टीम में आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के सागर कुमार, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार और महादेव विश्वकर्मा और सोनभद्र के आदित्य बिरला इंटर कॉलेज के अयान खान, आयुष कुमार पांडेय, अरुण कुमार, अंकित वर्मा, गौरव चौबे, गजेंद्र कश्यप, मो. रौनक, अनुकल्प कुमार कांति, प्रियांशु सिंह, अंश कुमार, सिंघम कुमार रजत और देवांश दुबे शामिल हैं। अंडर-19 टीम के कोच सोनभद्र के जितेंद्र कुमार सिंह और डॉ. गुलाम सादिर अली हैं। वहीं, अंडर-17 टीम के कोच मिर्जापुर के राहुल सिंह और रूपेश सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें