फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी जमीन जा रही है उसको एक दुकान आवंटित होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्य कारीडोर योजना को लेकर रविवार की शाम भारतीय स्टेट बैंक चौराहा पर स्थित प्रशासनिक भवन में बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि इस कॉरिडोर में जिसकी जमीन जा रही है उसको एक दुकान आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ प्रस्तावित बनाने के लिए 50 फीट परिक्रमा पथ में आने वाले मकान मालिकों का सहमति पत्र के लिए आयोजित की गई थी। इस बैठक में चिह्नित 92 भवनों में से मात्र एक भवन स्वामी मणि शंकर मिश्र ने अपनी सहमति पत्र जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि अन्य मकान मालिक दो दिन के अंदर अपना सहमति पत्र दे दें। योजना को लागू करने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है लेकिन मकान मालिक द्वारा भवन का मूल्यांकन भी हो चुका है, वे उससे भी संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं जो भी मकान मालिक संतुष्ट हैं। अपना अपना सहमति पत्र सिटी मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्रीय लेखपाल के पास लिखित रूप से दे सकते हैं। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ प्रस्तावित बनाने हेतु जो भी जमीन, मकान अथवा दुकान जा रहा है। उनके लिए नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने आश्वासन दिया कि मैं लिखित रूप से सभी मकान मालिक से कहूंगा कि जिसकी जमीन ले रहा हूं, उसको एक दुकान अवश्य दी जाएगी। अन्य मकान मालिकों ने कहा कि जो मुआवजा राशि जिला प्रशासन की ओर से तय की गई है उससे वह संतुष्ट नहीं हैं फिर भी इस योजना को लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित इस योजना को सफल बनाने में प्रयास किया जाएगा। बैठक में शिवराम मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, भानु पाठक, राज शुक्ला, ब्रह्मा शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल अरुण तिवारी, सहित भवन मालिक बैठक में मौजूद रहे। बैठक तहसीलदार सदर ओम प्रकाश पांडेय सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह की देखरेख में बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें