फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जल्द बन जाएगा विंध्य विश्वविद्यालय, मिले 50 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र के देवरीकला गांव की लगभग 66 एकड़ भूमि पर जल्द ही मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का सपना मूर्त रूप लेगा। विश्वविद्यालय के डीपीआर सहित अन्य कार्यों के लिए शासन स्तर पर प्रथम किस्त के रूप में 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जून 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने इस संबंध में बुधवार को पत्र जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। विशेष सचिव ने नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव को विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण के लिए डीपीआर सहित अन्य कार्यों के लिए पत्र लिखा है। इसमें विशेष सचिव ने कहा है कि मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भवनों का निर्माण शीघ्र किया जाना है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सारे निर्माण कार्य जून 2025 तक पूरा करने का निर्देश भी दिया है। प्रथम चरण में समतल स्थान पर निर्माण कार्य कराए जाने को कहा गया है। इन सबके लिए जल्दी डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में विश्वविद्यालय भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। क्षेत्रीय जनता की जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अनुप्रिया पटेल ने कई बार विश्वविद्यालय की मांग की थी। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर दौरे के दौरान लालगंज के मिलिट्री मैदान से इसकी घोषणा की थी और जल्द आकर शिलान्यास की बात भी कही थी। हालही में कैबिनेट मंंत्री आशीष पटेल के अनुरोध पर उच्च शिक्षा मंत्री ने भी विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित जमीन का निरीक्षण किया था। प्रथम चरण में कार्यालय व संकाय के लिए भवन निर्माण होंगे। एकेडमी ब्लाॅक, परीक्षा भवन, कुलपति कार्यालय, कला, वाणिज्य शिक्षा, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रावास बनेंगे। आधारभूत सुविधाओं के लिए कैंटीन, हेल्थ सेंटर, पुलिस चौकी, बैंक, सड़क व पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा कुलपति आवास व अन्य स्टाॅफ के लिए आवास बनाए जाएंगे। अवस्थापना सुविधाएं बिजली, सीवर, इंटरनेट, वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का कहना है कि शासन के दिशानिर्देशन में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की डीपीआर जल्दी तैयार करना प्राथमिकता होगी। निर्धारित समय में सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएंगे। इससे मिर्जापुर व आस-पास के जिलों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति को शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें