फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय पर हो विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सांसद अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मंडल मुख्यालय पर विंध्य विश्वविद्यालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इस बार बजट में आपकी सरकार ने प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर एक विश्वविद्यालय खोलने की बात कही है। यह जिला भी मंडल मुख्यालय है और यहां कोई विश्वविद्यालय नहीं है। यहां के महाविद्यालय वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं या फिर जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय से। इस कारण बड़ी संख्या में यहां के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसके साथ ही अन्य बहुत से कार्यों में परेशानी होती है। मांग की गई कि मिर्जापुर में मंडल मुख्यालय होने के नाते यहां भी विंध्य विश्वविद्यालय खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें