फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भदोही को हराकर विंध्य क्रिकेट की टीम ने आठ विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए विधायक चु
विज्ञापन
-मेयर स्व सरोज सिंह की पुण्य स्मृति में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन


सीखड़। चुनार क्षेत्र के मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में वाराणसी की प्रथम महिला मेयर स्व सरोज सिंह की पुण्य स्मृति में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। शनिवार को चुनार प्रीमियर लीग का मुख्य अतिथि चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
पहला मैच विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन एवं भदोही क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। भदोही की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 114 रन बनाए। भदोही की ओर से अवनीश यादव ने 40 रन बनाए। विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से छोटू यादव ने 3 विकेट झटके। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से चंचल यादव ने 50 रन की पारी खेली। इस मैच में छोटू यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विधायक अनुराग सिंह ने प्रदान किया। दूसरा मैच पी.पी. आनंद क्रिकेट अकादमी वाराणसी व सुलतानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। सुलतानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 213 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस पांडेय ने 88 रन की शानदार पारी खेली। पी.पी. आनंद अकादमी की ओर से संदीप डागर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार भाजपा विधायक ने कहा इस प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का एक सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है। ऐसे आयोजन न केवल खेल कौशल को विकसित करते हैं, बल्कि खिलाड़ियों में टीम भावना, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। इस अवसर पर रविंद्र नारायण सिंह, हरिशंकर सिंह, नवीन पांडेय, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, विजय भारद्वाज, प्रवीण कुमार सिंह, सुजीत सिंह, गौतम सिंह व संजय मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें