फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विंध्य कॉरिडोर में काम कर रहे राजस्थान के कारीगरों ने दिया धरना, कहा- पुलिसकर्मी देते हैं धमकी

Sun, 23 Apr 2023 10:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर परिक्रमा पथ के निर्माण कार्य में लगे राजस्थान के पत्थर कारीगर रविवार को पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर काम बंद कर धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे विंध्य कॉरीडोर के कारीगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर परिक्रमा पथ के निर्माण कार्य में लगे राजस्थान के पत्थर कारीगर रविवार को पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर काम बंद कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ परमानंद कुशवाहा ने कारीगरों को समझा बुझाकर फिर से काम शुरू कराया।

विज्ञापन


सुपरवाइजर रमेश चंद्र सैनी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 30 मई तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद राजस्थान से आए 85 कारीगर लगातार कार्य कर रहे हैं। पुरानी वीआईपी से निर्माण सामग्री लाने के लिए वाहन का आवागमन होता है।

पुलिस ने जेल में डालने की धमकी दी

मंदिर तक श्रद्धालुओं के चार पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके चलते निर्माण सामग्री नहीं आ पाती है। जब वाहनों के आने का विरोध करते हैं तो पुलिस जेल भेजने की धमकी देने लगती है।रविवार को निर्माण सामग्री लाते समय एक श्रद्धालु के वाहन में टक्कर लग गया, जिसके कारण पुलिस ने जेल में डालने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में सीएम योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र

विज्ञापन

 

पुलिस की तरफ से धमकी दिए जाने से नाराज कारीगरों ने काम बंद कर दिया। करीब चार घंटे तक काम बंद होने के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने कारीगरों से बात की। उन्होंने कारीगरों को आश्वासन दिया कि आगे से निर्माण सामग्री लाने में आवागमन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि प्रोटोकाल में आने वाले अधिकारियों के वाहन मंदिर तक आएंगे, लेकिन अधिकारी के उतरने के बाद वाहन पुन: नीचे चले जाएंगे। सीओ के आश्वासन के बाद कारीगरों ने काम शुरू किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें