कुछ माह पहले जूते-चप्पल के लिए एंट्रेंस प्लाजा के पास स्टैंड बना था। जो आज गायब है। श्रद्धालु पहले की भांति जहां मन में आया वहां जूता-चप्पल उतार दे रहे हैं। कई तो जूते पहने सीधे मंदिर की सीढ़ी तक पहुंच जा रहे हैं। -गोपाल गुप्ता, दुकानदार
विंध्य कॉरिडोर परिसर में कई स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा है। ऑन करने पर मोबाइल में टावर तो दिखाई पड़ रहा है, लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। -राजन श्रीवास्तव, दुकानदार
मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन से पहले लोग जिस माला-फूल की दुकान से प्रसाद लेते हैं वहीं पर जूता-चप्पल उतारते हैं। भीड़ होने पर खोने का डर बना रहता है। -चट्टर बिंद, श्रद्धालु