मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्राथमिकता वाले विंध्याचल मंदिर व विंध्याचल को लेकर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने शनिवार को विंध्य कारीडोर क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय निवासी व पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी से वार्ता की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि विंध्य कारीडोर के क्षेत्र में आने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर उन्हें उचित मुआवजा के साथ दुकानों का आवंटन किया जायेगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन भी किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, शेखर उपाध्याय, राज मिश्रा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।