फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में विनय ने जीते दो पदक, 1500 मीटर में कांस्य, 3000 मीटर में रजत पदक

विज्ञापन
कोच के साथ राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी।- सोशल मीडिया। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के दोहरी गांव निवासी जयहिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विनय ने राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में विनय ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य और 3000 मीटर में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

विनय के कोच अवधेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले विनय चोट की समस्या से जूझ रहा था। इसके बावजूद उसने हौसला नहीं खोया और पूरे वर्ष की मेहनत व पदक जीतने के संकल्प के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
वह प्रतिदिन अनुशासन के साथ अभ्यास करता था और निर्धारित वर्कआउट पूरा करने के बाद ही मैदान से लौटता था। कोच ने कहा कि अहरौरा क्षेत्र में खेल सुविधाओं का अभाव है, इसके बावजूद यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बेहतर खेल मैदान और संसाधन मिलें तो ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं और आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय की उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, जिला खेल पदाधिकारियों, पिता सुभाष चंद्र और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें